छेड़छाड़ का आरोपी जेल भेजा गया
संस, कालका : गलियों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कि
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 03:01 AM (IST)
संस, कालका : गलियों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी राकेश को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहा से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि गत दिनों से कालका के अप्पर मोहल्ले में दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति की ओर से गलियों में कई लड़कियों से छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस को मिली थी। लोग इतने परेशान थे कि उन्होंने बच्चों का शाम के समय घर से जाना बंद कर दिया था। पुलिस द्वारा राकेश निवासी टिपरा को गिरफ्तार किया गया था। मामले के जाच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें