Move to Jagran APP

बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण बचाने का पाठ

संस, पिंजौर/मोरनी : वन विभाग द्वारा सिवानी (भिवानी) से शुरू की गई वन चेतना यात्रा वीरवार को पंचकूला

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण बचाने का पाठ
बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण बचाने का पाठ

संस, पिंजौर/मोरनी : वन विभाग द्वारा सिवानी (भिवानी) से शुरू की गई वन चेतना यात्रा वीरवार को पंचकूला से होते हुए पिंजौर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। सिवानी से शुरू हुई वन चेतना यात्रा भिवानी, हिसार, फतेहबाद, सिरसा, कैथल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर में वनों के महत्व की लोगों को जानकारी देते हुए यहा पंहुची। खंड शिक्षा अधिकारी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर के प्रधानाचार्य अजीत सिंह चुग ने कार्यक्रम में बच्चों को पौधारोपण करने व उनका संरक्षण करने तथा बच्चों को वन विभाग की इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वन राजिक अधिकारी सुनील कुंडु ने बच्चों व अध्यापकों को पौधों व उनके उपयोग तथा वनों के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। मंडलीय प्रचार अधिकारी धर्मवीर ने वन विभाग हरियाणा की हर गाव-पेड़ की छाव, हर घर हरियाली-हरियाणा की खुशहाली योजनाओं की जानकारी देकर प्रेरित किया। बच्चों समेत अधिकारियों ने बड, पिपल, नीम, हाथीफल, पिलखन व अमरूद के पौधे रोपित किए। वन विभाग की ओर से बया नामक नाटक के माध्यम से पौधरोपण और इसके संरक्षण की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 2000 छात्र-छात्राओं व 60 अध्यापकों ने भाग लिया। इसके बाद वन चेतना यात्रा पिंजौर से चंडीमंदिर, थापली, जल्लाह, चंडी, खेडा बागडा, थाना, भूडी, जूडी, टिकरी, बहलो होती हुई मोरनी पहुंची। मंडलीय प्रचार अधिकारी धर्मवीर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मौके पर प्रधानाचार्य रूपानंद, मोनिका शर्मा, वन दरोगा चौधरी सिंह, तरूण गागर व 200 बच्चों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.