चंडीमंदिर सैन्य क्षेत्र में जासूसी करता जर्मन नागरिक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, पंचकूला : सैन्य एरिया में घुसकर जासूसी करने के आरोप में चंडीमंदिर पुलिस ने एक जर्मन
जागरण संवाददाता, पंचकूला : सैन्य एरिया में घुसकर जासूसी करने के आरोप में चंडीमंदिर पुलिस ने एक जर्मन नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस जर्मन नागरिक के खिलाफ पुलिस ने ऑफिशियल सीक्त्रेट 1923 के सेक्शन-3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संदेह है कि यह जर्मन नागरिक सेना की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के लिए सैन्य क्षेत्र में घुसा और उसने एरिया के बारे में जानकारी जुटाई है। हालाकि पुलिस इस जर्मन नागरिक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीमंदिर कमाड एरिया में शनिवार को एक जर्मन नागरिक सेना के एरिया में दिखाई दिया। जिसके बाद उसे कंटीले तार के बीच से निकलते हुए दबोच लिया गया। सेना कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में इस व्यक्ति ने अपना नाम रूफ जैम्स माइकल बताया है। वह जर्मन से भारत घूमने के लिए आया है। लेकिन वह चंडीमंदिर कंटोनमेंट एरिया में किस लिए घुसा और उसने यहा पर क्या जानकारी जुटाई, इस बारे में वह कुछ भी नहीं बता पाया। सेना द्वारा काफी देर तक उससे पूछताछ करने के बाद चंडीमंदिर पुलिस को सूचित किया गया। जिसके पुलिस मौके पर पहुंची और इस जर्मन नागरिक को पुलिस थाने ले आई। इस जर्मन नागरिक ने अपना टूरिस्ट वीजा और अन्य दस्तावेज भी दिखाए। सेना के डोगरा रेजीमेंट के कमाडेंट द्वारा एक लिखित शिकायत चंडीमंदिर पुलिस को दी गई, जिसमें माइकल पर सेना एरिया में जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। हालाकि अभी उसके पास कोई कैमरा आदि बरामद नहीं हुआ है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह पंचकूला तक कैसे आया और उसके साथ कितने और लोग थे। जिसके बाद यदि कोई इस जर्मन नागरिक के साथ आया था, तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। चंडीमंदिर थाना प्रभारी ने बताया कि यह जर्मन नागरिक शनिवार को सेना के कंटोनमेंट एरिया में घुस गया था। कुछ देर यह अंदर घूमता रहा, लेकिन तुरंत उस पर सेना की नजर पड़ गई। जिसके बाद सेना ने कई घटे तक इससे पूछताछ की और इसकी तलाशी भी ली। उसके बाद शाम को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सेना की ओर से शिकायत मिलने के बाद रात को माइकल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे रविवार को डयूटी मजिस्ट्रेटके समक्ष पेश किया जाएगा।