व्यापारी का शव पिंजौर पहुंचते ही मचा कोहराम
संस, पिंजौर : टोहाना के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में रहने वाले नरेद
संस, पिंजौर : टोहाना के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में रहने वाले नरेद्र गुप्ता (60) की मौत हो गई। गुप्ता की मौत की खबर सुनते ही लोग उनके घर जमा होने लगे। मृतक नरेद्र गुप्ता पिंजौर बिटना रोड़ के पास टायल की दुकान करते थे। जैसे सोमवार शाम नरेद्र का शव उनके रत्तपुर घर पर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। पिंजौर के पूर्व पार्षद तरसेम गुप्ता, हैपी गर्ग, भाजपा युवा नेता रजनीश कक्कड़ समेत कई लोग उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। ललित अग्रवाल ने बताया कि नरेद्र गुप्ता के ज्यादातर रिश्तेदार हिसार में रहते है। उनकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी, वह वहां शोक जताने के लिए रविवार सुबह तड़के करीब 5 बजे पिंजौर से हिसार के लिए निकले थे। उनके साथ ड्राइवर शुभम भी था। जब वह पिंजौर के लिए वापस आ रहे थे तो रास्ते में दोपहर करीब 3 बजे उनकी इओन कार को एक ओवरटेक करते हुए ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घायल हालत में नरेंद्र को हिसार के वीके न्यूरो अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। ड्राइवर शुभम की एक बाजू में फ्रै क्चर आया है, जिसका इलाज भी उक्त अस्पताल में चल रहा है। गुप्ता के बेटे चिराग व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। सोमवार शाम को नरेद्र गुप्ता का संस्कार पिंजौर के श्मशान घाट में कर दिया गया।