इनेलो सद्भावना सम्मेलनों में खोलेगी कांग्रेस-भाजपा की पोल
जासं, पंचकूला : इंडियन नेशनल लोकदल के जिला शहरी प्रधान एसपी अरोड़ा एवं संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल ने कह
जासं, पंचकूला : इंडियन नेशनल लोकदल के जिला शहरी प्रधान एसपी अरोड़ा एवं संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल ने कहा है कि प्रदेश में इनेलो द्वारा आयोजित किए जा रहे सद्भावना सम्मेलनों में कांग्रेस एवं भाजपा के दावों की पोल खोली जा रही है। कांग्रेस और भाजपा मात्र डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम रही है। अभय सिंह चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा बरवाला में सद्भावना सम्मेलन कर चुके है और अब प्रदेश भर में इस तरह के सद्भावना सम्मेलनों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। काग्रेस-भाजपा के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर उनके स्टैच्यू बनाने की बहुत मागें लोगों द्वारा की गई, लेकिन लोगों की एक भी माग पर इन दोनों पार्टियों ने कोई कदम नहीं उठाया।