Move to Jagran APP

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध

हरियाणा सरकार ने एक महत्‍वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल में भाग लेने पर प्रतिबंध्‍या लगा दिया है। सरकार ने आदेश जारी कर राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के धरना, हड़ताल और प्रदर्शन आदि में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2015 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 04:13 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल में भाग लेने पर प्रतिबंध्या लगा दिया है। सरकार ने आदेश जारी कर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के धरना, हड़ताल और प्रदर्शन आदि में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

loksabha election banner

सामूहिक अवकाश भी नहीं होगा स्वीकृत

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने हड़ताल, धरना और प्रदर्शन के लिए कर्मचारियोंं के सामूहिक आकस्मिक अवकाश स्वीकृत न करने का निर्णय भी किया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षोंं, मंडलायुक्तों व अन्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। समझा जाता है कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की धमकी के बाद यह कदम उठाया गया है।

हरियाणा रोडवेज के कर्मग्चारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुबंध पर निजी बसें चलाने के निर्णय के विरोध में हड़ताल परी जाने की धमकी दी है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के आए दिन हड़ताल पर जाने से भी राज्य सरकार परेशान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.