Move to Jagran APP

अस्पताल कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, मरीज परेशान

- बसों की हड़ताल का मिलाजुला असर फोटो सहित जागरण संवाददाता, पंचकूला : देशव्यापी हड़ताल का पंचकूला

By Edited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 08:39 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 08:39 PM (IST)

- बसों की हड़ताल का मिलाजुला असर

loksabha election banner

फोटो सहित

जागरण संवाददाता, पंचकूला : देशव्यापी हड़ताल का पंचकूला में मिलाजुला असर देखने को मिला। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने धरने प्रदर्शन किए और जुलूस निकाल कर अपना रोष व्यक्त किया। हड़ताल के मद्देनजर पुलिस ने भी पहले से ही बंदोबस्त कर रखा था, ताकि कोई भी हिंसक घटना को होने से रोका जा सके। हड़ताल में ठेकेदारी पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। जिसके चलते कई विभागों में इन कर्मचारियों ने कामकाज ठप्प र खा।

सामान्य अस्पताल में ठेकेदारी पर काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा नर्स, लैब टैक्नीशियन ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। कई नर्सिग सिस्टर भी हड़ताल में शामिल हुई। कई सरकारी कर्मचारियों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। सामान्य अस्पताल के इन कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से अस्पताल में डॉक्टरों एवं अन्य अधिकारियों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल में आपातकालीन विभाग और लैब में आपातकालीन विभाग के सैंपलों के अलावा कोई काम नहीं हुआ। लैब कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों को पक्का किया जाए और केंद्र सरकार के बराबर ग्रेड दिया जाए और पदोन्नति भी दी जाए। डॉक्टरों के कमरे के बाहर खडे़ होकर मरीज भी परेशान होते रहे। कर्मचारियों ने अस्पताल के गेट के बाहर ही धरना देकर नारेबाजी की। बाद में पैदल मार्च करते हुए रेड बिशप टूरिस्ट कांपलेक्स सेक्टर 1 पहुंचे। बाद में यहां पुतला भी फूंका गया।

वहीं सेक्टर 5 स्थित बस स्टैड पर हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। जहां कुछ कर्मचारियों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया, तो कई कर्मचारियों ने इससे दूरी बनाए रखी। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने बसों को नहीं चलाया, जबकि कई रोडवेज की बसों को चलाया जा रहा था। ऐसे में यात्रियों को परेशानी भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.