Move to Jagran APP

अब महिलाएं आसानी से दर्ज करा सकेंगे केस

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री म

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 08:31 PM (IST)
अब महिलाएं आसानी से दर्ज करा सकेंगे केस

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला के मनसा देवी काप्लेक्स में महिला पुलिस थाने का शुभारंभ किया। महिलाओं को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर यह एक अनूठा उपहार है। इसके साथ ही हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सभी 21 जिलों में एक-एक महिला पुलिस थाने खोलने की शुरुआत की गई है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई अपराध, कुकृ त्य ऐसे होते हैं जिनकी जानकारी पुरुष पुलिस अधिकारियों के समक्ष महिलाएं देने से हिचकिचाती हैं। अब वे बेझिझक होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। मुख्यमंत्री ने स्मरण करवाया कि बीबीसी ने भी हरियाणा सरकार की इस अवधारणा को अपने समाचारों में प्रमुख स्थान दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आज दोपहर 12 बजे से ही महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती है। पहले यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन ही उपलब्ध थी। बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए उन्होंने गुड़गांव में शीघ्र ही प्रदेश का पहला साइबर पुलिस थाना खोलने की भी घोषणा की।

पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंगल ने कहा कि प्रत्येक महिला पुलिस अधिकारी को दो टेलीफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। टेलीफोन नम्बरों के आखिर में महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091 विशेष रूप से शामिल किया गया है। प्रत्येक महिला थाने के लिए 126 नए वाहन उपलब्ध करवाए गए है, जिसमें एक बोलेरो, एक टवेरा, एक सूमो तथा तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं। सभी 35 महिला पीसीआर को भी इन थानों से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला महिला थाने की एसएचओ निरीक्षक बलविन्द्र कौर को कार्यभार ग्रहण करवाया और 3.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित थाने के भवन का अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता व लतिका शर्मा, पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंगल, गृह सचिव पीके महापात्रा, अंबाला-पंचकूला आयुक्त ओपी सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, उपायुक्त विवेक आत्रेय, डीसीपी अनिल धवन, मेयर उपेंद्र कौर आहलुवालिया, सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा भी उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.