Move to Jagran APP

जिलों में खुले महिला थाने, सीएम व मंत्रियों ने किया उद्धाटन

हरियाणा में शुक्रवार को विभिन्‍न जिलाें में महिला थाने खुल गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में थानाें का शुभारंभ किया। इन थानों में थाना प्रभारी सहित सभी कर्मी महिलाएं ही हैं। यहां महिलाओं से संबंधित सभी अपराधों का समाधान किया जाएगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 09:47 AM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा में शुक्रवार को विभिन्न जिलाें में महिला थाने खुल गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में थानाें का शुभारंभ किया। इन थानों में थाना प्रभारी सहित सभी कर्मी महिलाएं ही हैं। यहां महिलाओं से संबंधित सभी अपराधों का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित एमडीसी में महिला पुलिस थाने का उद्घाटन कर दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला थाने सभी जिलों में खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा महिला थानों में महिलाओं के मामलों के निपटारे किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि हरियाणा में रक्षाबंधन पर एक दिन पहले व रचाबंधन के दिन भी महिलाओं केे लिए बस में यात्रा मुफ्त होगी।

पंचकूला में आयोजित समारोह में मौजूद लोग।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में गुड़गांव में पहला साइबर थाना गुड़गांव में खुलेगा । जिला मुख्यालयों में सफल होने के बाद महिला थाने शहरों व कस्बो में भी खोलेंगे। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।

इस माैके पर आयाेजित समारोह में काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंचकूला के पुलिस महानिदेशक डीजीपी यशपाल सिंघल, जिला उपायुक्त विवेक आत्रेय, पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह, डीसीपी अनिल धवन भी उपस्थित थे।

हिसार में महिला थाने के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु।

हिसार : यहां भी नई पुलिस लाइन में महिला थाने का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया। महिला थाने की पहली इंचार्ज के रूप में सरोज को तैनात किया गया है। इस मौके पर आइजी अनिल राव, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, उपायुक्त डा. चंद्रशेखर खरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महिला थाना 18367 स्केयर फुट एरिया में दो मंजिला बनाया गया है। इसमें करीब 20 कमरे है। ग्राउंड फ्लोर पर महिला उप पुलिस अधीक्षक कक्ष, महिला थाना प्रबंध कक्ष, महिला थाना मोहरर कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, वायरलेस कक्ष, महिला प्रोटेक्शन अधिकारी कक्ष, अनुसंधान अधिकारी कक्ष, प्रवाचक व उप पुलिस अधीक्षक कक्ष व महिला हवालात बनाया गया है।

दूसरी मंजिल पर महिला कर्मचारियों के लिए नौ आवासीय कक्ष, एक डायनिंग हाल, एक रसोई कक्ष व शौचालय है। थाने में तीन महिला अनुसंधान अधिकारी, एक महिला थाना मोहरर व 24 महिला पुलिस सिपाही की नियुक्त की गई है।

जींद में बीरेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

जींद में महिला थाने के शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह मेें केद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।

जींद : यहां केद्रीय मंत्री बीरेद्र सिंह ने महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का अच्छा प्रयास है । जब आबादी आधी है तो थाने भी आधे होने चाहिए। यह थाना सेक्टर नौ में जीद के हैबतपुर रोड पर स्थापति किया गया है।

अंबाला में विज ने किया उद्घाटन किया

अंबाला : महिला पुलिस थाने का खेल मंत्री अनिल विज ने बजे अंबाला शहर में किया उद्घाटन। विज ने कहा सरकार के इस क़दम से महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाआरें में कमी आएगी।

किरण बेदी ने किया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन

कुरुक्षेत्र : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सेक्टर-आठ स्थित महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों की महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। महिलाओं को समय पर और सही न्याय मिले इसी उद्देश्य के साथ महिला पुलिस थाने स्थापित किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.