Move to Jagran APP

सिपाही से डीएसपी तक सभी होंगी महिलाएं

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार रक्षाबंधन का दिन महिलाओं के लिए खास होगा। सरकार इस दिन

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 01:00 AM (IST)
सिपाही से डीएसपी तक सभी होंगी महिलाएं

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार रक्षाबंधन का दिन महिलाओं के लिए खास होगा। सरकार इस दिन हर जिले में एक-एक महिला थाने की सौगात देने जा रही है। तमिलनाडू के बाद हरियाणा देश का ऐसा दूसरा राज्य होगा, जहां महिला थाने खुल रहे हैं। इन थानों में सिपाही से लेकर डीएसपी तक केवल महिला ही होंगी। हर थाने में 25 से 30 कर्मियों का स्टाफ रहेगा। महिला पुलिस उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों को बतौर एसएचओ काम करने के लिए पुलिस अकादमी, मधुबन में ट्रेनिंग दी गई है। एक महिला पुलिस थाने में दो उप निरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और 16 सिपाही होंगी। 100 महिला पुलिस उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती के लिए डीजीपी यशपाल सिंघल ने सरकार के माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग-पत्र भेजे है। महिला थाने 28 अगस्त को शुरू हो जाएंगे और रक्षाबंधन के दिन 29 अगस्त से काम शुरू कर देंगे। आरंभ में ये किसी सरकारी विभाग के कार्यालय या पुलिस विभाग के भवनों का जीर्णोद्धार कर शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक महिला थाने के लिए दो बोलेरो, एक टवेरा तथा तीन मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई जाएंगी। 15 अगस्त तक नए वाहन मिलने की संभावना है। यह वाहन महिला पुलिसकर्मी या महिलाएं ही चलाएंगी। हरियाणा पुलिस आवास निगम के माध्यम से इन थानों में वन विभाग नया फर्नीचर उपलब्ध कराएगा। फर्नीचर के लिए 1.16 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है। प्रत्येक महिला पुलिस अधिकारी को दो टेलीफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। नए टेलीफोन नंबरों के आखिरी नंबर में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 विशेष रूप से शामिल किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित परामर्श केंद्रों को भी महिला थानों में हस्तांतरित करने की योजना है। महिला शिकायतकर्ता के पास यह विकल्प होगा कि उसकी शिकायत उसके निकटतम पुलिस थाने में दर्ज हो या मुख्यालय महिला थाने में। जांच जिला मुख्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने की महिला थानों की समीक्षा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेज के आइजी व एसपी के साथ बैठक कर महिला पुलिस थानों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला थानों के लिए आवश्यकतानुसार हुडा सेक्टरों में जमीन उपलब्ध कराने के प्रयास होंगे। इनमें परामर्श केंद्र भी खोले जाएंगे। इनमें रिटायर अधिकारी, रक्षा अधिकारियों और विशेष विभूतियों का सहयोग लिया जा सकता है। डीजीपी यशपाल सिंघल ने बैठक में महिला पुलिस थानों के प्रारूप की जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, विशेष प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह सचिव पीके महापात्रा, वित्त विभाग के प्रधान सचिव पीके दास भी मौजूद रहे।

सांसद-विधायक कराएंगे महिलाओं का बीमा

भाजपा सांसद और विधायक रक्षाबंधन के दिन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत महिलाओं के बैंकों में खाते खुलवाएंगे। भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन को इस योजना का समन्वयक बनाया गया है। प्रधानमंत्री की इस अति महत्वाकांक्षी योजना को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महासंपर्क अभियान की समीक्षा के दौरान सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.