गुरुद्वारा नाडा साहिब से सोने का कलश चोरी
जागरण संवाददाता, पंचकूला : शहर में चोर मंदिरों को तो अक्सर निशाना बनाते रहे हैं, परतु इस बार पंचक
जागरण संवाददाता, पंचकूला : शहर में चोर मंदिरों को तो अक्सर निशाना बनाते रहे हैं, परतु इस बार पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब को भी अपना निशाना बना लिया और लगभग 15 लाख रुपये के कलश पर हाथ साफ कर दिया। इसकी खबर मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं कार सेवकों में हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना के बाद डीसीपी, डीएसपी एवं स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुचे और मामले में जाच शुरू की।
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा नाडा साहिब में डेरा वालों की तरफ से कार सेवा की जा रही है। नाडा साहिब में 5 कलश लगाने की योजना थी, जिसमें से चार कलश लगा दिए गए हैं। एक कलश लगभग 5 महीने से गुरुद्वारा नाडा साहिब की पार्किग के पास बने कमरे से रोजाना सुबह बाहर निकाला जाता था और रात को रख दिया जाता था। कार सेवा प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के कार सेवक हैं और वर्ष 2000 से गुरुद्वारा नाडा साहिब में कार सेवा करने आ रहे है। वह 15-16 सेवादारों के साथ गुरुद्वारे की बेसमेंट में ठहरे हुए है। बाबा सुक्खा सिंह ने बताया कि इस कलश को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक गुरुद्वारा नाडा साहिब में रखा जाता था और रात को बेसमेंट में बने कमरे में रख देते थे। 24 मार्च की रात को भी सेवादारों ने कलश को कमरे में रखा था। बुधवार तड़के साढ़े 3 बजे सेवादार मक्कड़ सिंह कमरे का दरवाजा खोलने के लिए आए तो ताला टूटा देख हैरान रह गए। जब अंदर गए तो कलश गायब था।
सुक्खा सिंह ने बताया कि कलश पर लगभग आधा किलो सोना एवं ताबा लगा हुआ था। इस कलश की कीमत 15 से 16 लाख रुपये के बीच है। यह कलश गुरुद्वारे में चढ़ाए जाने वाले दान से बनाए जाते है। इस बारे में गुरुद्वारा नाडा साहिब के प्रबंधक चरण सिंह ने बताया कि पार्किग के पास जहा कमरा बना है, वहा पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है।
मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी हामिद अख्तर, एसीपी क्राइम प्रमोद कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद एवं स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मलविंद्र सिंह निवासी गाव स्लेमपुर जिला यमुनानगर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।