पिंजौर निगम कार्यालय पहुचे कमिश्नर ने की समस्याओं पर चर्चा
संस पिंजौर : पंचकूला के एडीसी व नगर निगम के कमिश्नर एसपी अरोड़ा ने शुक्रवार को निगम कार्यालय का औ
संस पिंजौर : पंचकूला के एडीसी व नगर निगम के कमिश्नर एसपी अरोड़ा ने शुक्रवार को निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इससे कार्यालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गया । इस मौके पर उनके साथ नगर निगम पिंजौर कालका जोन की ज्वाईट कमिश्नर व कालका की एसडीएम गौरी मिडडा, नगर निगम के ईओ महिद्र सिंह, एसई अनिल मेहता मौजूद थे। इस मौके पर वार्ड नंबर 4 के पार्षद सतिंद्र टोनी ने अरोड़ा के सामने पिंजौर कालका की कई समस्याओं को रखा जिसमें उन्होने प्रमुखता से नगर निगम के दायरे में आ चुकी अवैध कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने का मुददा रखा। इसपर अरोड़ा ने मौके पर ही नगर निगम के एसई अनिल मेहता को ऐसी सभी कॉलोनियो को सर्वे करवाने के आदेश दिए। अरोड़ा ने कहा कि वह आज सारे इलाके का दौरा करने आए हैं व सारी समस्याओ का हल निकाला जाएंगा। वही उन्होने एसडीएम गौरी मिडडा को पिंजौर कालका के सभी पार्षदो की एक बैठक बुला कर सभी समस्याओं का निदान करने के आदेश दिया। इसके बाद टोनी ने उनके वार्ड में पड़ने वाली रत्तपुर कॉलोनी के सामने बने डंपिंग ग्राउंड की समस्या को उजागर करते हुए बताया कि पहले उस जगह पर निगम द्वारा लोहे की चादरें लगा कर उसे ढ़क दिया था, लेकिन अब वो चादरें भी गायब हैं। वही कालका की एसडीएम गौरी मिड्डा ने इस जगह को पक्का करके दीवार बनाने का सुझाव दिया। इस पर एसपी अरोड़ा ने कहा कि वह खुद आज उक्त जगह का दौरा करेगे। इसके बाद अरोड़ा सभी अधिकारियो के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे व मौके का मुआयना किया।