श्री श्री कुमार मुनि के जन्म दिवस पर 108 किलो का केक काटा
जागरण संवाददाता, पंचकूला श्री श्री कुमार मुनि का जन्मदिवस बुधवार को अनुयायियों द्वारा बड़ी ही
जागरण संवाददाता, पंचकूला
श्री श्री कुमार मुनि का जन्मदिवस बुधवार को अनुयायियों द्वारा बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कुमार मुनि के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। सिंह संस के सेक्टर 7 के प्रबंधक बॉबी सिंह ने उनके जन्म दिवस पर ट्राइसिटी के इतिहास का सबसे बड़ा केक बनाकर उनको समर्पित किया। बॉबी सिंह ने वृंदावन 108 किलो का अदभुत केक बनाकर श्री श्री कुमार मुनि जी के जन्म दिवस पर लोगों के बीच बाटा। इस केक को उन्होंने सेक्टर 7 की मार्कीट के बीच में काटा और इस आकर्षक केक को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ा पड़ता था। बॉबी सिंह पिछले एक महीने से इस केक को बनाने में जुटे हुए थे। लोगों ने बॉबी सिंह के प्रयासों की सराहना की। यहा बता दें कि बॉबी सिंह ने रॉग गार्डन के संस्थापक नेक चंद के जन्म दिवस पर भी 90 किलो का केक भेंट किया था। हालाकि चंडीगढ़ प्रशासन ने केक के लिए पैसे की अदायगी देनी थी, परतु बॉबी सिंह ने नेक चंद के प्रयासों के चलते उन्हे केक सप्रेम भेंट किया था।