Move to Jagran APP

हरित क्राति के लिए लगाएं पेड़-पौधे : ममता सौदा

संस, पिंजौर : हरित क्राति को बढ़ावा देने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए, तभी हमार

By Edited By: Published: Mon, 15 Dec 2014 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 06:43 PM (IST)
हरित क्राति के लिए लगाएं पेड़-पौधे : ममता सौदा

संस, पिंजौर : हरित क्राति को बढ़ावा देने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए, तभी हमारा पर्यावरण संतुलन कायम रहेगा और हम भावी पीढी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सक्षम होंगे। उक्त शब्द एसीपी ममता सौदा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में आयोजित नेचर एडवेंचर आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि ऑर्गनाइजेशन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन, महिला सशक्तीकरण और खेलों को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 13 दिसंबर को अंबाला मंडल के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने दून पब्लिक स्कूल, सेक्टर 21 पंचकूला से की थी।

भविष्य में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों में सभी उम्र के लोगों को भाग लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को किसी न किसी खेल गतिविधि में भाग लेना चाहिए क्योंकि खेलों के बिना अन्य क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धिया अर्थहीन है। खेलों से जहा अनुशासन की भावना पनपती है, वहीं शरीर तंदरुस्त रहता है, जिससे पढाई-लिखाई में भी मन लगता है।

उन्होंने बच्चों को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण लेने और छात्राओं को आपातस्थिति में हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर मदद लेने के लिए भी कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम को समाजसेवी सुभाष कपूर ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.