18 दिसंबर को लगेगा जनता दरबार
संस पिंजौर : जिला प्रशासन द्वारा 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपायुक्त विवेक आत्रेय की अध्यक्षता में काल
By Edited By: Published: Mon, 15 Dec 2014 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 06:31 PM (IST)
संस पिंजौर : जिला प्रशासन द्वारा 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपायुक्त विवेक आत्रेय की अध्यक्षता में कालका में स्थित उपमण्डल अधिकारी के कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी उपमण्डल अधिकारी कालका सुश्री गौरी मिड्ढा ने देते हुए बताया कि उपायुक्त इस जनता दरबार में कालकावासियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी राज्य सरकार की स्कीमों के बारे में भी जानकारी देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें