राधा कृष्ण की जोड़ी ने मोहित किया भक्तों को
बरवाला : सेक्टर 16 पंचकूला स्थित अग्रवाल भवन में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह में भागवत विदुषी श्री क
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:31 PM (IST)
बरवाला : सेक्टर 16 पंचकूला स्थित अग्रवाल भवन में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह में भागवत विदुषी श्री किरती किशोरी जी ने कृष्णावतार का वर्णन कर भक्तजनों को भगवान कृष्ण की भक्ति में लिप्त कर दिया। किरती किशोरी जी ने भक्तजनों को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार,मोहिनी चरित्र, नंद उत्सव इत्यादि के प्रसंग सुनाए। विदुषी किरती किशोरी जी ने भक्तों को कृष्णावतार के बारे में बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण ने पापियों का नाश करने के लिए विभिन्न रूप धारण किए। इस भागवत कथा में राधा तथा कृष्ण की भूमिका अमित जिंदल तथा गार्गी जिंदल ने निभाकर भक्तजनों का मन मोह लिया। इस कथा का समापन यज्ञ के साथ 23 नवंबर को किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें