चाय बनाते समय आग लगने से महिला की मौत
संस, डेराबस्सी वार्ड दस के रौणी मोहल्ले में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसकर
संस, डेराबस्सी
वार्ड दस के रौणी मोहल्ले में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त 45 वर्षीय नीलम पुत्री रामस्वरूप के रूप में हुई है। वह सेंट्रल वेयरहाउस पंचकूला में कार्यरत थी।
जानकारी के मुताबिक नीलम शाम करीब पाच बजे घर आने के बाद दूसरी मंजिल पर चली गई। उस समय घर के सभी सदस्य घर की सफाई में व्यस्त थे। नीलम की मा शाति देवी ने बताया कि नीलम ऊपर चाय बना रही थी। इस बीच रसोई गैस का सिलेंडर लीक होने से आग फैल गई और उसकी चपेट में आकर नीलम बुरी तरह झुलस गई। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुचाया गया जहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अविवाहित नीलम डिप्रेशन का भी शिकार थी, जिससे मामले की गहनता से जाच की जा रही है। थाना प्रभारी गुरजीत सिंह के अनुसार शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।