आरोपियों के पसंद के प्रत्याशी को वोट देने से मना करने पर हमला
संवाद सहयोगी, कुराली : समीप गाव मुंधो संगतीया में वोट डालने के मामले को लेकर हुए झगड़े में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनको स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंधी सिवल अस्पताल में उपचारद्दीन गुर¨वद्र ¨सह ने बताया कि वह सुबह खेतों की ओर जा रहा था तो पहले से ही रास्ते में खडे तीन व्यक्तियो ने उसको घेर लिया। गुर¨वद्र ¨सह ने बताया कि उक्त व्यक्ति उस पर दबाव डाल रहे थे कि वह उनके द्वारा बताए उम्मीदवार को वोट डाले।
गुर¨वद्र ¨सह ने बताया कि मना करने पर उक्त व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। वही दूसरी ओर इस झगडे़ में घायल हुए बलवीर ¨सह ने दोषो को नकारते हुए कहा कि पहले पक्ष ने सर्वप्रथम उन पर एवंपरिवार की एक महिला पर हमला कर घायल किया था। दोनो पक्षों के घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।