आंगनबाड़ी केंद्रों में पक्षियों के लिए की दाने-पानी की व्यवस्था
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: उप स्वास्थ्य केंद्र बेरी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को गांव जासावास
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 06:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
उप स्वास्थ्य केंद्र बेरी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को गांव जासावास व ऊंची भांडोर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था की। स्वास्थ्यकर्मी अनूप ¨सह ने कहा कि वर्तमान भौतिक युग में मानव केवल अपनी सुख-सुविधाओं तक ही सीमित रह गया है। सभी को इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर पेड़ों के पास रखा गया। संदीप तंवर ने कहा कि पक्षी एवं जीव-जंतुओं से ही प्रकृति का सौंदर्य है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी, संतोष, मीना, विद्या एएनएम अनिता, धन¨सह, महेंद्र ¨सह, बिरेन्द्र ¨सह, मैना, रामकला आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें