Move to Jagran APP

नप ने हटाए डिवाडरों पर लगे फ्लैक्स

जागरण संवाददाता, नारनौल : शहर के डिवाडरों व महाबीर चौक को लम्बे समय से लोगों ने अपने प्रचार के फ्

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 07:47 PM (IST)
नप ने हटाए डिवाडरों 
पर लगे फ्लैक्स
नप ने हटाए डिवाडरों पर लगे फ्लैक्स

जागरण संवाददाता, नारनौल : शहर के डिवाडरों व महाबीर चौक को लम्बे समय से लोगों ने अपने प्रचार के फ्लैक्स लगा कर शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रखा था। इन फ्लैक्स को हटाने के लिए सोमवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने अभियान चलाया। यह अभियान शहर के महाबीर चौक से शुरू किया और तीनों मुख्य मार्गों पर चला।

loksabha election banner

इस अभियान में हांलाकि नप का कोई अधिकारी कर्मचारियों ने साथ नहीं था। परन्तु नप कर्मचारी इस अभियान के तहत सभी के फ्लैक्स उतार कर गाड़ी में रखते जा रहे थे। शहर में नगर परिषद ने काफी समय बीत जाने के बाद यह अभियान चलाया चलाया है। लम्बा समय बीत जाने के कारण शहर के सभी मुख्य मार्ग व महावीर चौक लोगों के प्रचार के इन फ्लैक्स से अटा पड़ा था। नप ने आज अपने अभियान के दौरान रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड तथा ¨सघाना रोड से फ्लैक्स हटाए जिससे इन मार्गों की सुंदरता भी बढ़ी। इस बारे में नप चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि शहर के इन मार्गों पर अभी कुछ दिनों में बहुत ज्यादा फ्लैक्स लग गए थे जिन्हें हटवाना आवश्यक हो गया था। उन्होंने बताया कि समय-समय शहर को सुंदर रखने के लिए इस तरह के अभियान जारी रहेगें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.