सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
संस, महेंद्रगढ़ : महेन्द्रगढ़-नारनौल सड़क मार्ग पर नांगल सिरोही के पास सोमवार को सुबह अज्ञात वाहन की
संस, महेंद्रगढ़ : महेन्द्रगढ़-नारनौल सड़क मार्ग पर नांगल सिरोही के पास सोमवार को सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऊंटगाड़ी चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय रविन्द्र पुत्र राम¨सह निवासी सीगड़ी रविवार को बजरी लेने के लिए चूडीना गांव गया हुआ था। वह रात गांव में ही रुक गया। सोमवार सुबह जब नारनौल की ओर से बजरी लेकर नांगल सिरोही के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने सुबह साढे पांच बजे के लगभाग टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ-साथ ऊंट को भी चोटें आई। आसपास के लोगों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविन्द्र के पिता राम¨सह के बयान पर शव का उपनागरिक अस्पताल में पोस्ट मास्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
े