वालंटियर भर्ती के लिए पहुंची 940 महिलाएं
जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला पुलिस लाइन में एक गांव से एक महिला वालंटियर भर्ती प्रक्रिया दूसरे
जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला पुलिस लाइन में एक गांव से एक महिला वालंटियर भर्ती प्रक्रिया दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही, जिसमें कनीना, सतनाली व महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र से 940 महिला वालंटियर के लिए भर्ती में पहुंची। शनिवार को तीन बेचों पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौखिक साक्षात्कार हुए, जिसमें डीएसपी हेडक्वाटर राजेश कुमार, कनीना डीएसपी महेश कुमार, डीएसपी महेंद्रगढ़ बिरम ¨सह शामिल थे।
साक्षात्कार देने पहुंची महिलाओं में बेरोजगारी का कारण कहा जाए या पुलिस विभाग में वालंटियर भर्ती होने की ललक। इसके लिए महिलाएं व लड़कियों की सुबह सात बजे ही पुलिस लाइन में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। इसके बाद करीब आठ बजे अपने निर्धारित समय पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। विदित रहे कि गांवों में गिरते लिगांनुपात व पुलिस विभाग में सूचना के रूप में कार्य करने के लिए हर गांव से एक महिला वालंटियर भर्ती करनी है, जिसके अनुसार पूरे जिले में करीब 500 महिला वालंटियरों की भर्ती होनी है। इनको पुलिस विभाग की ओर से एक माह में एक हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा, जो गांवों व कस्बों में महिलाओं पर होने वाली अपराधिक गतिविधियों पर ध्यान रखेंगी। व इसकी सूचना पुलिस विभाग को देंगी जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर महिलाओं पर अत्याचार कम किए जाएंगे। वहीं गांवों में गिरते लिगांनुपात पर भी महिला वालंटियरों को नजर रखनी होंगी।