शर्मनाक, आठवीं की छात्रा से पिता कर रहा था दुष्कर्म
कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में हवस में अंधे एक व्यक्ति ने पिता व पुत्री को कलंकित कर दिया। यह व्यक्ति आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग बेटी से काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता,इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। यहां हवस में अंधे एक व्यक्ति ने पिता व पुत्री को कलंकित कर दिया। यह व्यक्ति आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग बेटी से काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। पिता का अत्याचार नहीं रुका तो लड़की ने मां को बताया। इसके बाद गांव के लोगों को पता चला तो पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की लोगाें के साथ पुलिस थाने पहुंंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता उसके साथ काफी समय से दुराचार करता आ रहा है। वह डर के मारे किसी को भी बता नहीं पा रही थी। उसका पिता एक सरकारी स्कूल मेंं पार्ट टाइम पर नौकरी करता है। मां एक बैंक में काम करती है।
छात्रा ने बताया कि विरोध करने के बाद भी जब पिता की हरकत नहीं रुकी तो उसने हिम्मत जुटा कर इस बारे में मां को बताया। उसने मामले मेेंं कई खुलासे किए गए। मामले को लेकर दिनभर पंचायतों का दौर भी चलता रहा। घटना की पूरी सच्चाई ग्रामीणों के बीच रखी गई। ग्रामीणों ने इसे जघन्य करतूत करार दिया तथा इस मामले में पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया गया।
इसके बाद पूरा मामला जिला पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के संज्ञान में लाया गया। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए किशोरी के बयान पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।