रविंद्र सैनी तीसरी बार चुने गए प्रधान
संवाद सहयोगी पिपली : रविंद्र सैनी तीसरी बार स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सब यूनिट पिपल
संवाद सहयोगी पिपली : रविंद्र सैनी तीसरी बार स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सब यूनिट पिपली के प्रधान चुने गए।
लाडवा रोड पर बुधवार को राज्य उप्र प्रधान बलवंत सैनी, यूनिट प्रधान कृष्ण चौहान व सचिव मांगे राम की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। वहीं कार्यकारिणी में धर्मपाल को उपप्रधान, अंग्रेज ¨सह को सचिव, सुरेश पाल को सह सचिव, प्रवीण ओड़ को वित्त सचिव और रणजीत ¨सह को सर्वसम्मति से संगठनकर्ता चुना गया।
प्रधान चुने जाने पर रविन्द्र सैनी ने सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए इमानदारी से काम करेंगे। कर्मचारियों की जायज मांगों को निगम के उगा अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदैव कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कर्मचारियों को आह्वान किया कि वे अपना काम इमानदारी व निष्ठा से करें। इस मौके पर मांगे राम, कीर्ति खोसला, कृष्ण पाल, विक्रम ¨सह, धर्मबीर, राहुल, राजीव, इंद्र ¨सह, मनीष, अशोक व कुलवंत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।