लेंटर गिरने से दबे मजदूर की मौत, चार घायल
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत ब्रह्मा कॉलोनी में गोदाम का लेंटर गिरने
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
थाना शहर के अंतर्गत ब्रह्मा कॉलोनी में गोदाम का लेंटर गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई, जबकि वहां काम कर रहे ठेकेदार सहित चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ब्रह्मा कॉलोनी में दर्शन चुघ के गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को गोदाम का लेंटर डाला जा रहा था। सायं करीब पांच बजे लेंटर के लिए डाली शट¨रग की बल्ली खिसक गई, जिस पर लेंटर डाल रही लेबर ने इसके बारे में ठेकेदार गोपाल को जानकारी दी। ठेकेदार गो¨बदगढ़ निवासी गोपाल, पटियाला बैंक कॉलोनी में रह रहे बिहार के समस्तीपुर के गांव बेड़िया निवासी अमजद खान, मनोज मंडल व रामू दब गए, जबकि मजदूर उपेंद्र ऊपर से नीचे गिर गया। इसे देख हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को दी। लोगों की मदद से लेंटर के मलबे में दबे गोपाल, उपेंद्र, अमजद खान व मनोज मंडल को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि रामू नीचे दबा रहा। काफी मशक्कत के बाद रामू को लेंटर के मलबे से बाहर निकाला गया। उसे भी तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र ¨सह ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार गोपाल व गोदाम मालिक दर्शन चुघ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।