Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैकने ए-प्लस ग्रेड दी है। मुख्‍यमंत्री मनोहरलालने इसके लिए विश्‍वविद्यालय के कुलपति को इसके लिए बधाई दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 11:05 AM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल(नैक) से ए-प्लस ग्रेड हासिल किया है। सोमवार को नैक की स्टैंडिंग कमेटी ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा को इसके लिए बधाई दी है।

loksabha election banner

कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार हो चुका है। वर्ष 2017 में विश्वविद्यालय ने एक नहीं बल्कि कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें नैक से ए प्लस ग्रेस सबसे बड़ा गौरव है।

उन्‍होंने बताया कि इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एनआइआरएफ (नेशनल इंस्टीटयूट रैंकिंग फ्रेमवर्क) की रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय को देश के 100 श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि नैक की टीम ने 4 से 6 सितंबर को विवि का निरीक्षण किया था।

नैक टीम ने पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, कंसल्टेंसी, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थी सहयोग, गवर्नेंस, लीडरशिप मैनेजमेंट, इनोवेशन आदि मानकों के आधार पर विवि को परखा था। कुलपति ने इस उपलब्धि के लिए प्रो. श्याम कुमार के नेतृत्व वाली कमेटी के सभी सदस्यों और विवि स्टाफ को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.