Move to Jagran APP

सांस्कृतिक राजधानी कुरुक्षेत्र से गीता की गूंज फैली ब्रह्मांड में : रामबिलास

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा क

By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 06:04 PM (IST)

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पवित्र ग्रंथ गीता की गूंज पूरे ब्रह्मांड में फैली है। इस ग्रंथ के एक-एक शब्द से पूरे विश्व को ज्ञान मिल रहा है और इस ग्रंथ से ही पूरे विश्व की समस्याओं का समाधान संभव है।

पर्यटन मंत्री शुक्रवार को पिपली गीता द्वार के सामने विजडम पब्लिक स्कूल द्वारा तैयार किए गए पुल के सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप देने का काम किया है और अब कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि इस महोत्सव रुपी यज्ञ में अपनी आहुति डालकर इसे यादगार बनाने का काम करें। कुरुक्षेत्र अब केवल एक नगर का नाम ही नहीं है, इस शहर ने सांस्कृतिक राजधानी का रूप ले लिया है। इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए और इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के मूल्यों की गूंज पूरे विश्व और ब्रह्मांड में फैली है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 6 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जायजा लेने के लिए धर्मनगरी पहुंचे है। महोत्सव में 10 दिसंबर तक बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक अनीता रावल, विनोद रावल, साहिल सुधा, रमेश सुधा, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अधिकारीगण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.