Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण संग्रहालय पर्यटकों का बनेगा हब : अग्रवाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्यपाल के सचिव और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Sep 2017 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 08:41 PM (IST)
श्रीकृष्ण संग्रहालय पर्यटकों का बनेगा हब : अग्रवाल
श्रीकृष्ण संग्रहालय पर्यटकों का बनेगा हब : अग्रवाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्यपाल के सचिव और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण संग्रहालय को पर्यटकों के हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत श्रीकृष्ण संग्रहालय को डिजिटल इंडिया अभियान के साथ जोड़ने का कार्य किया गया है। वे शुक्रवार को चंडीगढ़ के राजभवन से श्रीकृष्ण संग्रहालय की ई-टिक¨टग प्रणाली का शुभारंभ करने के उपरांत बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण संग्रहालय भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत के थीम पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इसकी स्थापना 1987 में की थी, ताकि देश की भावी पीढ़ी भगवान श्रीकृष्ण के बारे में जान सके और हमारी पुरानी संस्कृति से आत्मसात हो सके। इस श्रीकृष्ण संग्रहालय की तीन बि¨ल्डग में नौ गैलरियां स्थापित की गई हैं और देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक इस श्रीकृष्ण संग्रहालय का अवलोकन कर रहे है। धीरे-धीरे इस श्रीकृष्ण संग्रहालय को राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में एक पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से ई-टिक¨टग प्रणाली को शुरू किया गया है। इससे पर्यटक ई-टिक¨टग की बु¨कग करा सकेंगे और डिजिटल इंडिया अभियान के कैश लैश अभियान की तरफ आगे बढेगा। ई टिकटिंग प्रणाली से स्कूलों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आने वाले पर्यटकों को फायदा होगा। इस प्रणाली से मोबाइल फोन से भी टिकटों की बु¨कग करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार और मेलों के दौरान यह प्रणाली कारगार साबित होगी और इससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.