39वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ आज से
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित स्वण्
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित स्वर्ण जयंती 39वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ बुधवार को आडिटोरियम हॉल में सुबह 11.30 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब ¨सह सैनी होंगे तथा कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 जोन की टीमें 43 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 500 से अधिक युवा कलाकार तीन दिन तक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए 6 मंच बनाए गए हैं। 9 नवंबर को आडिटोरियम हॉल में सुबह कोरियोग्राफी, पाप सांग हरियाणवी, स्किट, हरियाणवी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होंगे। खुला मंच में दोपहर 2 बजे सांग प्रतियोगिता, आरके सदन में दोपहर 12 बजे ग्रुप सोंग हरियाणवी, संस्कृत ड्रामा व संगीत विभाग के हॉल में दोपहर 12 बजे क्लासिकल इन्स्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल वोकल सोलो तथा फोक सोंग जनरल, सीनेट हॉल में दोपहर 12 बजे क्विज, डेक्लामेशन इन संस्कृत, ललित कला विभाग में आन द स्पाट पें¨टग, पोस्टर मे¨कग तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि 10 नवंबर को आडिटोरियम हॉल में सुबह 10 बजे रसिया ग्रुप डांस, रिचुअलस, ग्रुप डांस जनरल, वन एक्ट प्ले तथा मिमिक्री, खुला मंच में दोपहर 2 बजे सांग, आरके सदन में सुबह 10 बजे ग्रुप डांस जनरल, सोलो डांस पुरूष व महिला, क्लासिकल डांस, संगीत विभाग में वेस्ट्रन वोकल सोलो, वेस्ट्रन इन्स्ट्रूमेंटल सोलो, लाइट वोकल इंडियन, फोल्क डांस सोलो, सीनेट हॉल में सुबह 10 बजे सिम्पोजियम, पोइटिकल सिम्पोजियम, ललित कला विभाग में सुबह कोलाज, क्ले माड¨लग, काटूर्निंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।