Move to Jagran APP

किसान महासंघ 9 से शुरू करेगा जेलभरो आंदोलन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय किसान महासंघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य गुरुन

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 03:00 AM (IST)
किसान महासंघ 9 से शुरू करेगा जेलभरो आंदोलन
किसान महासंघ 9 से शुरू करेगा जेलभरो आंदोलन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय किसान महासंघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य गुरुनाम ¨सह चढुनी ने कहा कि अब अगर देश को बचाना है, तो किसान को बचाना होगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त से किसान महासंघ की ओर से किसान जेल भरो आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी। इससे पहले प्रदेशभर में किसान जागृति यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो 28 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रदेशभर में किसानों को जागरूक करेगी। यात्रा का आरंभ यमुनानगर से किया जाएगा। वे शुक्रवार को जाट धर्मशाला में किसान महासंघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

किसान नेता और महासंघ के मीडिया प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि देशभर में किसानों को एकजुट कर अपने अधिकारों की लड़ाई का शंखनाद किया जा चुका है। उसके लिए किसान महासंघ की ओर से देशभर में राष्ट्रीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह जेल भरो आंदोलन 9 से 15 अगस्त तक जारी रहेगा। उसमें प्रदेश में चार स्थानों पर किसान प्रतिदिन गिरफ्तारी देंगे। इसके साथ ही देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश आजाद तो किसान गुलाम क्यों का नारा देकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का किसान सबका पेट भरने के बावजूद आज भूख और गरीबी से मर रहा है। इसके बावजूद सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए किसानों को स्वयं ही आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्म ¨सह, संयोजक बाबूराम, रोहतक मंडल प्रधान सत्यवान नरवाल, अंबाला मंडल प्रधान बलकार ¨सह, संगठन सचिव हरपाल ¨सह, यमुनानगर जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रोहतक जिला अध्यक्ष धर्मवीर हुडा, कैथल जिला अध्यक्ष सुभाष भागल, पंचकूला जिला अध्यक्ष नरेंद्र ¨सह, उप प्रदेशाध्यक्ष चमेल ¨सह, प्रदेश महासचिव यूवा राम को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष सुख¨वद्र ¨सह, अमरीक ¨सह को सदस्य और राकेश कुमार बैंस उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.