शाहाबाद के विकास को राज्यमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात
संवाद सहयोगी, शाहाबाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर शाहाब
संवाद सहयोगी, शाहाबाद
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर शाहाबाद क्षेत्र के विकास के लिए मांगें रखी हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को आश्वासन दिया है कि शाहाबाद क्षेत्र में बेहद जरूरी सभी विकास प्रोजेक्ट को पूरा कर दिया जाएगा।
बेदी ने कहा कि उन्होंने गांवों के विकास के लिए और 5 करोड़ रुपये की राशि की मांग की है। यह विकास राशि जल्द ही मिल जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 10 करोड़ की विकास राशि गांवों में मांगों के अनुरूप वितरित की जा चुकी है और अन्य 5 करोड़ की राशि आते ही समान रूप से वितरित कर दी जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र को बरसाती पानी से मुक्त करने के लिए एक बड़ी मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है, जिसे उन्होंने अति गंभीरता से लिया है और उम्मीद है कि एक बड़ा प्रोजेक्ट जल्द ही शाहाबाद की झोली में आ जाएगा। शाहाबाद शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले 5 करोड़ को भी वार्डों में वितरित किया जा चुका है और सभी पार्षदों से कहा गया है कि वार्डों में विकास की कमी न आने दें। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि क्षेत्र के विकास को जितनी भी विकास राशि की आवश्यकता होगी, वह प्राथमिकता के आधार पर मिल जाएगी। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव अटवान में आइटीआई के जल्द निर्माण के बारे में भी मुख्यमंत्री से सिफारिश की, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को जल्द इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा धुराला मंडल प्रधान विक्रम अटवान भी मौजूद थे।