स्वामी दयानंद के विचारों को प्रासांगिक करने की जरूरत : बेदी
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने आज की युवा पीढ़ी को स्वामी दयानंद के जीवन
संवाद सहयोगी, शाहाबाद :
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने आज की युवा पीढ़ी को स्वामी दयानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को सफल बनाना चाहिए। स्वामी दयानंद ने मानवजाति को सत्य व वैदिक की राह दिखाई दी थी और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज के समय में उनके विचारों को अधिक से अधिक प्रासांगिक करने की आवश्यकता है।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी सोमवार को रूली राम आर्य पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ ही सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शिरकत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं राज्यमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव पर आर्य समाज मंदिर परिसर में छात्राओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर रूम का शुभारंभ भी किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें लघु नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इसके अलावा बच्चों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया। स्कूल के सचिव सुभाष आर्य ने स्कूल की ओर से राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नौजवान युवक आर्य समाज के सदस्य बनें, ताकि सभी के प्रयासों से यहां पर इंजीनिय¨रग कालेज की स्थापना का प्रयास किया जाए। प्राचार्या मधु रानी ने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मीनाक्षी व अर्चना ने सिलाई व कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं के बारे में बताया। अंत में स्कूल की ओर से राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान बलदेव राज चावला, अर्चना, मीनाक्षी, अरुण कंसल, कर्णराज ¨सह तूर, बलदेव सेठी, कमल शर्मा एडवोकेट, मुलख राज गुंबर, देवराज चराया, पवन छाबड़ा, नीटू राणा मौजूद रहे।