गांधीनगर में लोगों ने खुद शुरू किया नाले का निर्माण
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर के गांधीनगर में विकास को लेकर अनदेखी की जा रही है
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
शहर के गांधीनगर में विकास को लेकर अनदेखी की जा रही है। यहां के लोग पार्षद और विधायक तक से नाला निर्माण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। नप और विधायक की कार्यशैली से तंग आकर लोगों ने खुद ही नाले का निर्माण शुरू कर दिया। गांधीनगर के राजकुमार निर्माण का खर्च वहन कर रहे हैं।
ये कहना है लोगों का
गांधी नगर निवासी जयपाल, रामकुमार, विशाल कुमार, ईश्वर ¨सह, दयाल ¨सह व जसवंत बागड़ी ने बताया कि नाले के टूटे होने के चलते पानी निकासी सही नहीं हो रही है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति गंभीर हो जाती है। इसके साथ ही जगह-जगह से नाला टूटा है। इससे गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। इससे आवाजाही बाधित हो रही है। लोगों का कहना है नगर परिषद द्वारा गांधीनगर में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। यहां सड़कें टूटी हुई हैं तो पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कालोनी की समस्याओं को लेकर कई बार विधायक, पार्षद एवं नप अधिकारियों को गुहार लगाई जा चुकी हैं। हर बार केवल आश्वासन ही मिला, लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं हुआ। अब कालोनी के राजकुमार ने नप की कार्यशैली से तंग आकर नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया है।