कुरुक्षेत्र में मारुति के शोरूम में आग, लाखों का नुकसान
कुरुक्षेत्र स्थित मारुति शो रूम में शनिवार सायं आग लग गई। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण कितना नुकसान पहुंचा अभी इसका अनुमान भी नहीं लगा है।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र। सेक्टर-2 स्थित मारुति के शोरूम में शनिवार सायं अचानक आग लग गई। देखते ही देखते अचानक भड़क गई और पूरे शो रूम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान एक व्यक्ति भी बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण कितना नुकसान पहुंचा अभी इसका अनुमान भी नहीं लगा है। अधिकारियों के मुताबिक नुकसान लाखों का हो सकता है। फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझा रही हैं। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र राणा घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जाटों की तैयारी और पुलिस की मोर्चाबंदी से माहौल हुआ गर्म