सीजेएम ने किया प्रेरणा वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने नई अनाज मंडी के पास प्रेरणा वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वृद्धजनों से बातचीत भी की है। मंगलवार को सायं सीजेएम नेहा नौहरिया ने प्रेरणा वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे 16 वृद्धजनों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम के संचालकों से बातचीत भी की। इसके अलावा सीजेएम ने वृद्धजनों को फल भी वितरित किए। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक जयभगवान ¨सगला से आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर प्रेरणा वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष रेणु खुगर, डॉ. उपासना मेहता मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें