चौपाल में बीपीएस महिला महाविद्यालय प्रथम रहा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौपाल प्रतियोगिता में बीपीएस महिला विश्वविद्यालय व हरियाणवी कविता पाठ में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के युवा कलाकारों ने बाजी मारी।
युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि चौपाल प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत दूसरे व डीएववी महिला महाविद्यालय यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी फोक इंस्ट्ररूमेंटल सोलो प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत पहले, एसएस जैन अंबाला कॉलेज दूसरे, यूटीडी तीसरे, डीएवी कॉलेज यमुनानगर चौथे व राजकीय महाविद्यालय जींद की टीम पांचवे स्थान पर रही।
हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज पानीपत दूसरे व सीआर किसान कॉलेज जींद तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि आन द स्पाट पें¨टग प्रतियोगिता में यूटीडी के राहुल प्रथम, यूटीडी की ¨पकी व बीएड कॉलेज की मोनिका दूसरे, एमएलएन कॉलेज यमुनानगर के दीपक व आर्य कॉलेज शाहबाद की प्रतिभा तीसरे स्थान पर रही। पें¨टग प्रदर्शनी प्रतियोगिता में यूटीडी के गणेश प्रथम, आइजी महिला महाविद्यालय कैथल की अरूणा व यूटीडी की दिव्या गुलाटी दूसरे स्थान पर रही। आर्य कॉलेज पानीपत की आकांक्षा व डीएवी महिला महाविद्यालय यमुनानगर की प्रबलीन कौर तीसरे स्थान पर रही।
डॉ. कौशल ने बताया की युगल रागिनी प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की टीम प्रथम, आर्य कॉलेज पानीपत की टीम दूसरे, केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना की टीम तीसरे, डीएवी महिला महाविद्यालय यमुनानगर की टीम चौथे व सीआइएस कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम पांचवें स्थान पर रही। हरियाणवी वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत की टीम प्रथम, यूटीडी की टीम दूसरे व राजकीय महाविद्यालय जींद की टीम तीसरे स्थान पर रही। आर्य कॉलेज पानीपत के छात्र को महंत सत्य प्रकाश के रोल के लिए बेस्ट एक्टर व यूटीडी के छात्र को बेटा के रोल के लिए सेकेंड बेस्ट एक्टर चुना गया।
आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की छात्रा को गीता के लिए बेस्ट एक्ट्रेस व राजकीय महाविद्यालय जींद की छात्रा को काकी के रोल के लिए सेकेंड बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। हरियाणवी आर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत की टीम पहले, डीएवी कॉलेज यमुनानगर की टीम दूसरे व केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवी फोक कास्ट्यूम महिला वर्ग की प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की टीम दूसरे व टीका राम कॉलेज आफ एजुकेशन की टीम तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवी फोक कास्ट्यूम प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में राजकीय कॉलेज बरवाला की टीम प्रथम, आर्य कॉलेज पानीपत दूसरे और यूटीडी की टीम तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता में यूटीडी व केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना की टीम पहले, सीआर किसान कॉलेज जींद व एचसीटीम कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। सांग प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत व यूटीडी की टीम पहले व राजकीय महाविद्यालय जींद, एनएम राजकीय महाविद्यालय हांसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। हरियाणवी ग्रुप सांग प्रतियोगिता में आइजी महिला महाविद्यालय प्रथम, यूटीडी व आर्य कॉलेज पानीपत की टीम दूसरे, डीएवी महिला महाविद्यालय यमुनानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।