ब्रहमसरोवर पर चौथे दिन जारी दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन की कारसेवा
जासं, कुरुक्षेत्र : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धुम्मन ¨सह किरमच ने कहा कि ब्रहमसरोवर को पूर्णत: स्वच्
जासं, कुरुक्षेत्र : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धुम्मन ¨सह किरमच ने कहा कि ब्रहमसरोवर को पूर्णत: स्वच्छ बनाने तक दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के तहत अभियान जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान चल रही कारसेवा में सेवा करने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है।
वे बृहस्पतिवार को ब्रहमसरोवर पर स्वच्छ अभियान के चौथे दिन कारसेवा शुरु होने से पहले स्वयं सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रहमसरोवर स्वच्छ अभियान में शहर समाजसेवी व धार्मिक संस्थाएं बढ़चढ़कर सहयोग कर रही हैं। सभी लोगों के सहयोग से ही दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। इस स्वच्छता अभियान में कुरुक्षेत्र डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन व एचएचएल के प्रधान मदन छाबड़ा, अशोक अरोड़ा, भूषण गाबा, भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, श्रीनिवास, अनयन अग्रवाल, इशान रोसा, पूर्व विधायक जोगी राम, नीर, रमेश भूरा, प्रदीप रोसा, संदीप मलिक, अमित रोहिला, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप सैनी, नरेश, बिशन, गौरव, सोमबीर सांगवान, योगेश गुप्ता मौजूद थे।