Move to Jagran APP

सुभाष बराला को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी

लाडवा: टोहाना के विधायक सुभाष बराला को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने

By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 10:00 PM (IST)
सुभाष बराला को प्रदेशाध्यक्ष 
बनाने पर जताई खुशी

लाडवा: टोहाना के विधायक सुभाष बराला को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। इसके चलते लाडवा के लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपाईयों ने भाजपा नेता अमित भालड़ की अगुवाई में लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुभाष बराला के प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन में ज्यादा मजबूती आएगी और पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। पार्टी के प्रदेश संयोजक रामेश्वर चहल एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता को विपक्षी पार्टिया हजम नहीं कर पा रही है। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गणेश दत्त, अमित भालड़, गुरुदेव मेहरा आदि मौैजूद रहे।

बराला की नियुक्ति का स्वागत

पिहोवा : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक किसान रेस्ट हाऊस में मंडल भाजपा प्रधान विनोद डोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की नियुक्ति का स्वागत करते हुए मंडल प्रधान विनोद डोलिया ने कहा कि उनकी नियुक्ति से आम कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें सबको पूरा मान सम्मान मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बराला की नियुक्ति करके कार्यकत्र्ताओं में नए जोश का संचार किया है। इस अवसर पर सुखबीर सैनी, राकेश पुरोहित, तुलसी दास वर्मा, पवन चक्रपाणी, नरेद्र तनेजा, कुलदीप छतरी वाला, जगदीश शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा व आर्यन अत्रे सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

लाडवा: किडजी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें बच्चों को पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल की विम्मी धीमान ने बच्चों को पर्यावरण दिवस के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपनी धरती को स्वच्छ व साफ सुथरा रखना चाहिए। अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलित रह सके।

एसडीएम होंगे मुख्य अतिथि

पिहोवा : कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह पर सरस्वती तीर्थ पार्क में 30 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे लोक नृत्य एवं गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मवीर सिंह होंगे। यह जानकारी देते हुए तहसीलदार नौरग दास ने बताया कि 30 नवंबर को सरस्वती तीर्थ पार्क में गीता जयंती समारोह को हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मवीर सिंह होंगे। इस सास्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र पटियाला के करीब 150 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

सेवानिवृत पर दी विदाई

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ब्राह्माण कर्मचारी कल्याण सभा के चार कर्मचारी अपने पदों से सेवा निवृत हुए। इस दौरान सभा द्वारा नॉन टीचिंग क्लब में विदाई पार्टी भी रखी गई। मुख्यातिथि के रूप में जय भगवान शर्मा डीडी ने शिरकत की।

सभा के प्रधान ईश्वर शर्मा ने कहा कि सभा के चार कर्मचारी रणवीर कुश जो सहायक कुलसचिव जनरल ब्रांच पद पर थे, योगेश्वर शर्मा अधीक्षक चेक सेक्शन, भरत भूषण गौतम उपाधीक्षक परीक्षा शाखा और भलेराम शर्मा सहायक परीक्षा शाखा पद पर कार्यरत थे जो कि बृहस्पतिवार को सेवानिवृत हो गए।

उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को मुख्यातिथि द्वारा शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेनपाल, सरोज शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक शर्मा, नीलकंठ शर्मा, कृष्ण पांडे, सुरेंद्र शर्मा, श्याम प्रकाश, सीपी गौड़, लाजवंती, अशोक शर्मा, भागीरथी देवी, मांगेराम शर्मा, राजेश, भुवनेश्वर शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.