गीता के माध्यम से ही विश्व बन्धुत्व की स्थापना संभव : डॉ. श्रीप्रकाश
फोटो-27 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीमद्भगवद्गगीता जयंती महोत्सव 2014 का शनिवार को मातृभूम
फोटो-27
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
श्रीमद्भगवद्गगीता जयंती महोत्सव 2014 का शनिवार को मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा वैदिक परंपरा के साथ शुभारंभ ग्यारह दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ वैदिक ब्रद्मचरियों द्वारा गीता के प्रथम अध्याय की आहुति डाल की गयी।
मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र न कहा आज वर्तमान विश्व मे गीता बहुत ही प्रासगिंक है। गीता के द्वारा ही विश्व बन्धुत्व की स्थापना हो सकती है। भारतीय दर्शन क ी आत्मा वसुधैव कुटुम्बकम का निर्माण गीता के द्वारा ही सम्भव है। आज गीता ही सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर सकती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में यमुनानगर के व्यवसायी रमेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विवेक गोयल एडवोकेट, धर्मपाल सैनी, डॉ एस एम गुप्ता, सोमनाथ ककड़ एडवोकेट, कपिल मदान, कप्तान निगदू, लखविन्द्र पाल सिंह ग्रैवाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहें।