खाद की नहीं होगी कालाबाजारी : डीडी
संवाद सहयोगी, पिहोवा : भाजपा की सरकार में न तो किसानों को खाद की दिक्कत आने दी जाएगी और न ही युवाओं
संवाद सहयोगी, पिहोवा : भाजपा की सरकार में न तो किसानों को खाद की दिक्कत आने दी जाएगी और न ही युवाओं के साथ नौकरियों में भेदभाव होगा। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता व पिहोवा से प्रत्याशी रहे जय भगवान शर्मा ने किसान रेस्ट हाऊस में समस्याएं सुनते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से जनता को समर्पित है। सरकार का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश का समान विकास करना है। इसके चलते पिहोवा में भी अन्य शहरों की तरह विकास कार्याे की भरमार होगी। उन्होंने कहा कि बी.पी.एल. सर्वे फिर से करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से गुजारिश की जाएगी, जिसका सीधा लाभ गरीब आदमी को मिलेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डी.डी. शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा उनकी मेहनत से प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार सत्ता में आई है। कार्यकत्र्ता पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है, जिनके मान सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस सरकार को बनाने में युवाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके चलते जहा हलके का समान रूप से विकास होगा वहीं नौकरियों में भेदभाव की प्रथा भी समाप्त होगी। इस अवसर पर सुखबीर सैनी, रमेश मैहला, जयसिंह पाल, रामधारी शर्मा, बाबू राम सैनी, भजन सिंह सरपंच, रण सिंह राणा, धन्ना राम गुर्जर, रतन सिंह मुलतानी, गिन्नी मित्तल, रमेश बटेड़ी, सुखबीर ईस्हाक, धर्मपाल बाखली, चुन्नी लाल, लक्की शर्मा, रिक्की शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।