अपहृत किशोरी का नहीं लगा सुराग
संवाद सहयोगी, पिपली : थाना सदर के अंतर्गत सेक्टर 30 से अपहृत किशोरी का पुलिस पांच दिन बाद भी सुराग न
संवाद सहयोगी, पिपली : थाना सदर के अंतर्गत सेक्टर 30 से अपहृत किशोरी का पुलिस पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस पिछले पांच दिनों से आश्वासन दे रहा है। रविवार को भी पुलिस ने सोमवार सायं पांच बजे तक किशोरी का सुराग लगाने का आश्वासन दिया था। लोग दबी जुबान में यही कह रहे हैं पुलिस प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते परिजनों व लोगों को आश्वासन दे रहे हैं।
गौर है कि बृहस्पतिवार को सेक्टर 30 से दो किशोरियां रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। एक किशोरी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधीक्षक अश्रि्वन शेणवी ने जाम लगा रहे किशोरी के परिजनों को आठ घंटे के भीतर किशोरी के बारे में जानकारी लगाने का आश्वासन दिया था। रविवार को परिजन व लोग फिर से पुलिस अधिकारियों से मिले थे। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सोमवार सायं तक किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि पुलिस परिजनों व लोगों को बरगला रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार सुबह तक किशोरी का पता नहीं चल पाया तो वे जाम लगाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
थाना सदर प्रभारी विजय मलिक का कहना है कि पुलिस की टीमें किशोरी की तलाश में जुटी है। अभी भी टीमें किशोरी की तलाश में गई हुई हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।