भूख हड़ताल पर बैठे दो अनुबंध अनुदेशकों की तबीयत बिगड़ी
जागरण संवाददाता, करनाल सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के बैनर तले सेक्टर-12 में भूख ह
जागरण संवाददाता, करनाल
सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के बैनर तले सेक्टर-12 में भूख हड़ताल पर बैठे दो कच्चे अनुदेशकों की दूसरे ही दिन तबीयत बिगड़ गई। महासचिव प्रमोद यादव हथीन व यमुनानगर के सुनील कुमार को आनन-फानन में साथियों ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। गर्मी की वजह से भूख हड़ताल पर डटे अनुदेशक अचानक बेहोश हो गए थे। सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ के राज्य प्रधान संजय मुंडे ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है। भूख हड़ताल के दौरान यदि उनके किसी साथी के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। राज्य प्रधान ने कहा अनुबंध अनुदेशक 48 घंटों की भूख हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये के कारण अनुबंध अनुदेशक भूख हड़ताल करने पर विवश हैं। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने विगत दिनों में आईटीआई सढोरा में कार्यरत अनुबंध अनुदेशक की सेवाएं समाप्त करने के लिए सरकार व विभाग को जिम्मेदार ठहराया। कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।