श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से कटते सारे पाप : स्वामी रामेश्वर
जागरण संवाददाता, करनाल : सदर बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान य
जागरण संवाददाता, करनाल : सदर बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। ज्ञान यज्ञ से पहले सुबह स्वामी रामेश्वर शास्त्री के सानिध्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने अपने शीश पर कलश धारण किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। कथा करते हुए स्वामी रामेश्वर शास्त्री ने कहा कि इंसान को अपना सखा सिर्फ भगवान को ही मानना चाहिए। जो जीवन के शुरूआत से लेकर अंत तक मनुष्य का साथ देता है। भगवान को अपना मित्र बनाने वाले व्यक्ति को जीवन की विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमछ्वागवत कथा श्रवण करने मात्र से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार है। ईश्वर भक्ति और मानवता की सेवा में ही जीवन की सार्थकता है। आयोजक राजेंद्र लाल गुप्ता ने बताया कि श्रीमछ्वागवत कथा 25 जनवरी को संपन्न होगी। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, ईशान गुप्ता, रिषभ गुप्ता, केशव गुप्ता, विकास गुप्ता, सुनील गोयल, अनिरूद्ध अग्रवाल, आदित्य, तनुष, पंकिल गोयल, निधि गुप्ता, साधना, रेणु अग्रवाल, रेखा गोयल व ईना गुप्ता मौजूद रहे।