संघ-भाजपा के फासीवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दो : प्रेम गहलावत
जागरण संवाददाता, करनाल : पार्टी कार्यालय में भाकपा (माले) राज्य प्रभारी एवं अखिल भारतीय किसान
जागरण संवाददाता, करनाल : पार्टी कार्यालय में भाकपा (माले) राज्य प्रभारी एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम ¨सह गहलावत ने शिरकत की। गोष्ठी की अध्यक्षता राज्य ली¨डग टीम के सदस्य कामरेड ओम प्रकाश आर्य ने की। संचालन कामरेड महेंद्र ¨सह चोपड़ा राज्य सचिव भाकपा (माले) ने किया। गोष्ठी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में आज मोदी काल में अघोषित आपातकाल के विषय अनुसार आज के हालात पर यह पर्चा रखा गया। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फाय¨रग में किसानों की हत्या से समूचे देश को चाहे जितना बड़ा सदमा लगा हो, चाहे जितना आक्रोश पैदा हुआ हो, भाजपा इससे जरा भी परेशान नहीं है। उसके बाद कहा कि जो लोग मारे गए वे समाज विरोधी तत्व थे। वास्तव में किसान नहीं थे। अब जब आम जनता के सामने और मीडिया में इन दोनों बातों का फैसला हो चुका है कि पुलिस की गोली से ही किसान मारे गए हैं तो भाजपा इसका दोष राज्य सरकार को बदनाम करने और अस्थिरता पैदा करने के लिए विपक्ष द्वारा की गई साजिश के मत्थे मढ़ रही है।
प्रधानमंत्री जो विदेशों में कहीं किसी की भी जान चली जाए तो उस पर ट्वीट करते रहते हैं, उनको स्वभावत: मंदसौर में पुलिस फाय¨रग और मारे गए किसानों के बारे में कुछ कहने का वक्त नहीं मिला। केंद्रीय कृषि मंत्री तो अपने चुनाव क्षेत्र में बाबा रामदेव के साथ योग का महोत्सव मनाने में मशगूल रहे, चाहे किसान मंदसौर में मारे जा रहे हों या फिर उनके अपने गृह शहर मोतिहारी में- इस किस्म की हत्याएं उनका योग से ध्यान नहीं हटा सकी और जब शिवराज ¨सह ने दिखावे के तौर पर शांति की प्रार्थना के लिए अनशन शुरू किया। आज की इस गोष्ठी में भाकपा (माले) ली¨डग टीम के सदस्य कामरेड कृष्ण सैनी, कामरेड ललित सक्सेना, कामरेड ईश्वर पाल, कामरेड बलजीत सैनी, कामरेड अशोक कुमार गुप्ता, आइसा के नेता कामरेड प्रदीप पाल, सांस्कृतिक कर्मी कामरेड ओम प्रकाश बीड बीडालवा, कामरेड मुकन्द ¨सह, कामरेड रमेश, कामरेड मदन लाल आदि ने भाग लिया।