ऋषिकुल विद्यालय में किया पौधरोपण
जागरण संवाददाता, करनाल घरौंडा के ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पौधार
जागरण संवाददाता, करनाल
घरौंडा के ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश त्यागी ने सभी विद्याíथयों को ग्लोबल वाíमंग के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी मां है और इस प्रकृति की अनमोल धरोहर वृक्ष हैं। लेकिन मानव अपने स्वार्थवश वृक्षों का गलत उपयोग कर रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो पृथ्वी का तापमान उस स्तर तक पहुंच जाएगा जो मानव जीवन के लिए असहनीय होगा। इसलिए इस समस्या से हम यदि अपना बचाव करना चाहते हैं तो हमें वृक्षारोपण एक जनव्यापी आंदोलन बनाना होगा। इसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। इससे हम ग्रीन हाउस गैसों के कुप्रभावों को कम करके ग्लोबल वाíमंग जैसी समस्या को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। विद्यालय में बहुत से उपयोगी पौधों को आरोपित करके ऋषिकुल परिवार ने सभी को एक नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर संग्राम ¨सह, श्रीपाला राम, मुख्याध्यापक कमल आदि मौजूद रहे।