धुंध गिरी अंधाधुंध, दृश्यता शून्य, चालक परेशान
जागरण संवाददाता, करनाल : धुंध अंधाधुंध बरस रही है। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय छा जा
जागरण संवाददाता, करनाल : धुंध अंधाधुंध बरस रही है। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय छा जाती है और दिनभर मौसम साफ रहता है। ठंडक बढ़ने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। नेशनल हाईवे वाहन रेंग-रेंगकर चले।
दृश्यता शून्य होने के कारण राष्ट्रीय पशु अनुवांशिक संस्थान के पास सात वाहन भिड़े हैं। नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर सफेद पट्टियां भी गायब हैं, जो हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क मार्ग व रेल मार्ग प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को चार ट्रेनें रद्द की गई हैं। कई ट्रेन दो से पांच घंटे तक लेट हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय ठंड से जनजीवन तो प्रभावित हो रहा है, लेकिन गेहूं की फसल को फायदा हो रहा है। आइएमडी के अनुसार अभी धुंध का प्रकोप जारी रहेगा।
यह रहा शुक्रवार का तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम तक घटकर 91 फीसद रह गई। हवा महज 0.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जिस कारण धुंध को छंटने में समय लग गया। आइएमडी के अनुसार 24 घंटे में धुंध छा सकती है। दिन में सूर्य देव के दर्शन होंगे, मौसम साफ रहेगा।
1.70 लाख हैक्टेयर में है गेहूं की फसल
इस बार जिले में 1.70 लाख हैक्टेयर में गेहूं बिजाई हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड में गेहूं का पौधा में काफी फुटाव करता है। इस बार ठंड अच्छी पड़ी तो अच्छा उत्पादन हो सकता है। मौसम विभाग ने भी दिसंबर माह में अच्छी ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है।