गहरी धुंध से होगा नए साल का आगाज
जागरण संवाददाता, करनाल : शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। नए साल का आगाज भी गहरी धु
जागरण संवाददाता, करनाल : शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। नए साल का आगाज भी गहरी धुंध व कड़ाके की सर्दी से हो रही है। लगातार बढ़ रही ठंड ने जहां किसानों के चेहरे पर रौनक ला रखी है, वहीं बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं। करीब चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा शीत लहर में तब्दील हो रही है। जिससे वातावरण और अधिक ठंडा हो गया है। मौसम विज्ञानिकों की माने तो ठंड का यह सिलसिला अभी और चलेगा। शनिवार को मौसम की स्थिति यह रही की घनी धुंध में दृश्यता महज पांच मीटर दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम तक घटकर 78 फीसदी रह गई। हवा 3.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में गहरी धुंध छा सकती है। ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।