Move to Jagran APP

पानीपत को पटकनी दे फाइनल में पहुंची करनाल की बेटियां

जागरण संवाददाता, करनाल : कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्

By Edited By: Published: Fri, 14 Oct 2016 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 07:43 PM (IST)

जागरण संवाददाता, करनाल : कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को बास्केटबॉल व वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे चरण, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की बेटियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता एईओ परमजीत कौर की देखरेख में हुई।

loksabha election banner

शुक्रवार को हुए मुकाबलों में वालीबॉल प्रतियोगिता में करनाल की बेटियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वालीबॉल अंडर-14 आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला करनाल और पानीपत के बीच हुआ। जिसमें करनाल की बेटियां पानीपत की टीम को हराकर कर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने जींद को हराया। शनिवार को करनाल और गुरुग्राम के बीच फाइनल मुकाबला होगा। वहीं वालीबॉल अंडर-19 आयुवर्ग में हिसार की टीम ने राई को 3-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।

योग प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। एईओ परमजीत कौर ने बताया कि शनिवार को वालीबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शेष सेमीफाइनल मुकाबले व फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, अविनाश भारद्वाज, कमल, रीतू, नीलम, सुषमा, संगीता व कुलवंत कौर मौजूद रही।

133 टीमों में 1341 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

वालीबॉल अंडर-14 में 20 टीम और अंडर-19 में 21 टीम, बास्केटबॉल में अंडर-17 में 21 टीम और अंडर-19 में 20 टीम व योग प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 में 17 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में कुल 1341 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एईओ परमजीत कौर ने बताया कि इन खिलाड़ियों के लिए 7 ग‌र्ल्स स्कूलों में रहने की व्यवस्था की गई है।

ये रहे परिणाम

वालीबॉल अंडर-14 में

दूसरा चरण

जींद ने सोनीपत को 2-0 से हराया।

करनाल ने हिसार को 2-0 से हराया।

कुरुक्षेत्र ने पलवल को हराया।

भिवानी ने मेवात को हराया।

फरीदाबाद ने पंचकूला को हराया।

पानीपत ने फतेहाबाद को हराया।

गुरुग्राम ने राई को हराया।

झज्जर ने सिरसा को हराया।

क्वार्टर फाइनल

जींद ने कुरुक्षेत्र को हराया।

गुरुग्राम ने फरीदाबाद को हराया।

पानीपत ने झज्जर को हराया।

करनाल ने भिवानी को हराया।

सेमीफाइनल

करनाल ने पानीपत को हराया।

गुरुग्राम ने जींद को हराया।

वालीबॉल अंडर-19

दूसरा चरण

राई ने फतेहाबाद को हराया।

करनाल ने सोनीपत को हराया।

कैथल ने सिरसा को हराया।

रोहतक ने पंचकूला को हराया।

भिवानी ने फरीदाबाद को हराया।

जींद ने कुरुक्षेत्र को हराया।

हिसार ने यमुनानगर को हराया।

झज्जर ने पानीपत को हराया।

क्वार्टर फाइनल

राई ने कैथल को हराया।

करनाल ने रोहतक को हराया।

हिसार ने भिवानी को हराया।

झज्जर ने जींद को हराया।

सेमीफाइनल

हिसार ने राई को 3-0 से हराया।

बास्केटबॉल अंडर-17

क्वार्टर फाइनल

सोनीपत ने गुरुग्राम को हराया।

राई ने यमुनानगर को हराया।

कैथल ने रेवाड़ी को हराया।

जींद ने सिरसा को हराया।

रोहतक ने पलवल को हराया।

पानीपत ने फतेहाबाद को हराया।

महेंद्रगढ़ ने पंचकूला को हराया।

हिसार ने भिवानी को हराया।

बास्केटबॉल अंडर-19

क्वार्टर फाइनल

सोनीपत ने जींद को हराया।

रेवाड़ी ने पलवल को हराया।

राई ने यमुनानगर को हराया।

कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को हराया।

फतेहाबाद ने भिवानी को हराया।

गुरुग्राम ने महेंद्रगढ़ को हराया।

हिसार ने पानीपत को हराया।

योग प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले के परिणाम

अंडर-14 आयु वर्ग

प्रथम कैथल

द्वितीय हिसार

तृतीय यमुनानगर

अंडर-17 आयु वर्ग

प्रथम यमुनानगर

द्वितीय भिवानी

तृतीय कैथल

अंडर-19 आयु वर्ग

प्रथम भिवानी

द्वितीय कैथल

तृतीय यमुनानगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.