Move to Jagran APP

लड़कियों की टीम में रहा चरखी दादरी का दबदबा

जागरण संवाददाता, करनाल : आंध्र प्रदेश के गंटूर में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी प

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 02:01 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 02:01 AM (IST)
लड़कियों की टीम में रहा चरखी दादरी का दबदबा
लड़कियों की टीम में रहा चरखी दादरी का दबदबा

जागरण संवाददाता, करनाल : आंध्र प्रदेश के गंटूर में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कर्ण स्टेडियम में ट्रायल हुए। इसमें प्रदेशभर के 282 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चरखी दादरी के कबड्डी कोच विकास व रोहतक की कोच चंद्र देवी, ने ट्रायल के बाद हरियाणा की लड़कों व लड़कियों की टीमों का चयन किया। कोच विकास ने बताया कि ट्रायल देने के लिए 107 लड़कियां व 175 लड़के कर्ण स्टेडियम में पहुंचे। लड़कियों के ट्रायल में दादरी की बेटियों का दबदबा रहा। दादरी की पांच लड़कियां प्रदेश की टीम में खेलेंगी। वहीं रोहतक, भिवानी व करनाल की दो-दो खिलाड़ियों को इसमें चुना गया। सोनीपत की एक खिलाड़ी ने प्रदेश की टीम में स्थान बनाया। वहीं लड़कों की टीम में भिवानी के तीन खिलाड़ी चयनित हुए। भिवानी के ही दो खिलाड़ियों को स्टेंड बाइ में रखा गया। रोहतक व दादरी के तीन-तीन खिलाड़ी इस टीम में चुने गए। सोनीपत, गुड़गांव व पानीपत से एक-एक खिलाड़ी को प्रदेश की टीम में लिया गया। अंडर-17 टीम के ट्रायल से पहले खिलाड़ियों का वजन किया गया। 60 किलोग्राम से कम वजन की लड़कियों व 65 किलोग्राम से कम वजन के लड़कों के ही ट्रायल लिए गए। कोच विकास ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 9 फरवरी को होगी। इससे पहले चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा।

loksabha election banner

बेटियों से आस, बेटों ने किया निराश

करनाल के बेटों ने ट्रायल में निराश किया। कर्णनगरी को कोई भी पुरुष खिलाड़ी इस ट्रायल में खरा नहीं उतर सका। वहीं करनाल की दो बेटियों ने प्रदेश की टीम में स्थान बनाकर लाज रखी। करनाल के लोगों को बेटी रजनी व सानू से ही आस है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। करनाल की यह दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता से पहले प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लेकर कबड्डी के गुर सीखेंगी।

लड़कियों की टीम में इनका चयन

खिलाड़ी जिला

1. पूजा दादरी

2. रितु दादरी

3. नितिका दादरी

4. रितु रोहतक

5. प्रवीन रोहतक

6. अनुप्रिया भिवानी

7. सुमन भिवानी

8. सरिता दादरी

9. रजनी करनाल

10. सानु करनाल

11. निशु सोनीपत

12. दिप्ती दादरी

स्टैंड बाइ

खिलाड़ी जिला

1. ज्योति झज्जर

2. प्रोमिला हिसार

3. निर्मला भिवानी

4. निशा रेवाड़ी

लड़कियों की टीम में इनका चयन

खिलाड़ी जिला

1. नवीन भिवानी

2. अनुज भिवानी

3. जितेंद्र भिवानी

4. सुशील रोहतक

5. संदीप दादरी

6. रवि दादरी

7. मंदीप गुड़गांव

8. सचिन सोनीपत

9. अनिल दादरी

10. दीपक रोहतक

11. मोहित रोहतक

12. प्रशांत पानीपत

स्टैंड बाइ

खिलाड़ी जिला

1. संदीप भिवानी

2. अमित भिवानी

3. साहिल झज्जर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.