इंडिया गेट से बाघा बॉर्डर के लिए निकले साइक्लिस्ट पहुंचे करनाल
जागरण संवाददाता, करनाल दिल्ली के इंडिया गेट से बाघा बॉर्डर की करीब 600 किलोमीटर की
जागरण संवाददाता, करनाल
दिल्ली के इंडिया गेट से बाघा बॉर्डर की करीब 600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले दिशा श्रीवास्तव व सौरभ कपूर करनाल पहुंचे। सीएम सिटी में रॉयल साइ¨क्लग क्लब के सदस्य डॉ. कर्णवीर ¨सह, दिलबाग ¨सह, बलजीत व रविकांत सनेही ने उनका स्वागत किया। तीन मार्च को दिल्ली से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा 6 मार्च को वाघा बॉर्डर पर समाप्त होगी। 37 वर्षीय दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि बीमारी के बाद वह अपनी दिशा से भटक गई थी, लेकिन साइ¨क्लग के जरिये फिर से ट्रैक पर आने में सक्षम हुई। स्वस्थ रहने के लिए साइ¨क्लग से बेहतर व्यायाम नहीं हो सकता है। मुंबई निवासी यह साइक्लिस्ट दो बच्चों की मां हैं और उड़ान नाम की स्वयंसेवी संस्था के जुड़ी हैं, जो मातृत्व और उससे संबंधित विषयों पर काम करती है। मुंबई शहर व आस-पास के गांवों में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना दिशा की ¨जदगी है। वह मैराथन रनर भी हैं। दिशा ने बताया कि उनकी यात्रा का मकसद महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित करना है। साइ¨क्लग से उनमें सकरात्मक ऊर्जा आती है। उनकी यात्रा का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। खेलकूद में महिलाओं की रुचि जगाकर इसमें कामयाबी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि करनाल में इस प्रकार के स्वागत से उन्हें काफी खुशी मिली। रॉयल साइ¨क्लग क्लब साइ¨क्लग को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य कर रहा है वह सराहनीय है। करनाल में करीब आधा घंटा रुकने के बाद दोनों साइक्लिस्ट बाघा बॉर्डर के लिए रवाना हो गए।